पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News No Matter How Bjp Tries Congress Government In Madhya Pradesh Will Complete Five Years Baghel

भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले, मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार पांच साल पूरे करेगी : बघेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कहा- राम नाम जपना, पराया माल अपना, कांग्रेस का काम नहीं


अमरकंटक के अल्प प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मध्यप्रदेश में चल रही सियासी उठापटक पर सोमवार को कहा कि कांग्रेस सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले, मध्यप्रदेश सरकार का बाल भी बांका नहीं कर सकती है। हम भगवान का नाम वोट पाने की लिए नहीं अपनी आस्था से लेते हैं। राम नाम जपना, पराया माल अपना, हमारा काम नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमरकंटक में विधि-विधान से मां नर्मदा की पूजा-अर्चना करने के बाद अमरकंटेश्वर महादेव की भी पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने नर्मदा उद्गम परिसर में स्थित 11 महादेव का रुद्राभिषेक किया।

सीएम बघेल छत्तीसगढ़ के रतनपुर भी गए जहां उन्होंने मां महामाया के दर्शन कर प्रदेशवासियों के लिए आशीर्वाद मांगा। अमरकंटक रवाना होने से पहले उन्होंने कहा, अमरकंटक से लगे छत्तीसगढ़ की सीमा में आने वाले क्षेत्राें का विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ उनके सलाहकार विनोद वर्मा, रुचिर गर्ग और प्रदीप शर्मा भी दौरे पर हैं।

खबरें और भी हैं...