पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Now Excellent Schools Will Be Established In The State Dr Shukla

अब प्रदेश में स्थापित होंगेउत्कृष्ट स्कूल : डा. शुक्ला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर | राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने उत्कृष्ट विद्यालयों की स्थापना करेगी। इसे लेकर स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डाॅ. आलोक शुक्ला ने गुरुवार को दुर्ग और राजनांदगांव के स्कूलों का दौरा किया। इन दोनों जिलों के नगरीय निकायों के आगामी शिक्षा सत्र की तैयारियों की रिपोर्ट ली। डाॅ. शुक्ला ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना ही राज्य सरकार का मूल उद्देश्य है। स्कूलों में पढ़ने-लिखने का अच्छा माहौल तैयार करना, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, खेल सामग्री और हर विषय के प्रशिक्षित शिक्षकों की व्यवस्था करना जरूरी है। प्रदेश सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उत्कृष्ट स्कूलों की स्थापना की योजना बनाई है। पढ़ाई के माध्यम से ज्यादा महत्वपूर्ण गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई है।
खबरें और भी हैं...