पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Now Plan To Cover 700 Meters Of Kharun Coast

अब खारुन तट के 700 मीटर हिस्से को ही संवारने का प्लान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मानसून से पहले शुरू होगा

रिवर फ्रंट के प्रोजेक्ट पर इस साल मानसून के पहले ही काम शुरू होने की बात भी कही जा रही है। स्मार्ट सिटी इस प्रोजेक्ट को तेज गति से पूरा करने की रणनीति बनाई है। प्लान फाइनल होने के बाद मंजूरी मिलने के एक दो हफ्ते के अंदर ही टेंडर निकाल दिया जाएगा। अप्रैल में इसका काम शुरू होगा, एजेंसी को इसे पूरा करने के लिए दो से तीन महीने का वक्त दिया जाएगा। 700 मीटर लंबाई के पूरे हिस्से में 60 मीटर से ज्यादा चौड़ी सड़क भी रहेगी।

सिटी रिपोर्टर | रायपुर

राजधानी की लाइफ लाइन खारुन नदी के तट पर महादेव घाट में रिवर फ्रंट बनाने की लंबे समय से हो रही कवायद अब मूर्त रूप लेने वाली है। नई शहर सरकार के कामकाज संभालने के बाद मेयर एजाज ढेबर ने स्मार्ट सिटी को इसका प्रपोजल बनाने के लिए कहा था। टाटा कंसलटेंसी ने इसके लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया है। महादेव घाट के उस हिस्से में जहां तीज त्योहारों पर मेला लगता है, उसको छोड़कर अब करीब 700 मीटर के हिस्से में रिवर फ्रंट को विकसित किया जाएगा। बीते हफ्ते स्मार्ट सिटी के एमडी सौरभ कुमार ने भी इंजीनियरों की टीम के साथ पूरे इलाके का मुआयना कर लिया है। 700 मीटर के हिस्से में रिवर फ्रंट बनाने की योजना अहमदाबाद के साबरमति रिवर फ्रंट की तर्ज पर बनाई जाएगी। जिसमें घाटों को नया स्वरूप दिया जाएगा। लोगों के मनोरंजन और घूमने फिरने के हिसाब से भी झूले, बैंचे, थीमेटिक लाइट, पार्क के स्पेस को भी विकसित किया जाएगा। आसपास के क्षेत्र के लिए ब्यूटीफिकेशन और लैंड स्केपिंग के काम भी किए जाएंगे। रिवर फ्रंट में हाईजीनिक चौपाटी भी रहेगी।
खबरें और भी हैं...