पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Now Two Days A Month Ministers Will Meet People In Rajiv Bhavan

अब महीने में दो दिन राजीव भवन में लोगों से मिलेंगे मंत्री

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर | राज्य सरकार के मंत्री अब महीने मंे दो दिन राजीव भवन में बैठेंगे। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आैर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के निर्देश पर मिलिए मंत्री से कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। इस दौरान मंत्री कार्यकर्ताओं एवं आम जनता की समस्याओं से रूबरू होकर उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक पहल करेंगे। कांग्रेस महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि पहले से निर्धारित होने के कारण 16 मार्च को पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव दोपहर 3 बजे और 18 मार्च को परिवहन एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर बैठेंगे।

पहले आैर तीसरे सप्ताह : सोमवार- मोहम्मद अकबर, मंगलवार- उमेश पटेल, बुधवार- टीएस सिंहदेव, गुरुवार-डा. शिव डहरिया, शुक्रवार- अनिला भेड़िया, शनिवार- कवासी लखमा, इसी तरह दूसरे आैर चौथे सप्ताह : सोमवार- जयसिंह अग्रवाल, मंगलवार- गुरु रुद्रकुमार, बुधवार- ताम्रध्वज साहू, गुरुवार- रविन्द्र चौबे, शुक्रवार- अमरजीत भगत, शनिवार- प्रेमसाय सिंह टेकाम।
खबरें और भी हैं...