पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Only 8 Eligible For 13 Posts Of Hospital Co Ordinator

अस्पताल काे-अार्डिनेटर के 13 पदाें के लिए सिर्फ 8 पात्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के संचालन के लिए 13 अस्पताल को-आर्डिनेटर की भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए केवल आठ पात्र अभ्यर्थी मिले हैं। सभी अनरिजर्व केटेगरी से आते हैं। जबकि एसटी के लिए पांच, ओबीसी व एससी के लिए दो-दो व अनारक्षित वर्ग से चार पदों पर भर्ती की जानी है। पात्र उम्मीदवार 16 मार्च तक दावा-आपत्ति कर सकते हैं।

दावा आपत्ति के लिए राज्य स्वास्थ्य संसाधन केंद्र के कालीबाड़ी स्थित कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। अभ्यर्थी को जरूरी दस्तावेजों के साथ खुद उपस्थित होना होगा। अधिकारियों का कहना है कि रिजर्व केटेगरी के पात्र उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण फिलहाल अनरिजर्व केटेगरी से भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को हर माह 65 हजार रुपए वेतन दिया जाएगा। गौरतलब है कि प्रदेश के 1291 सरकारी व निजी अस्पतालाें में डाॅ. खूबचंद बघेल याेजना के तहत एपीएल व बीपीएल मरीजाें का फ्री इलाज हो रहा है।

बीपीएल वालों को हर साल 5 लाख व एपीएल परिवार को 50 हजार इलाज का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गंभीर बीमारियों के लिए 20 लाख रुपए की मदद दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...