- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News People Beaten The Accused For Killing The Doctor The Case Of Insult
डॉक्टर की हत्या के अारोपियों को लोगों ने पीटा, बलवे का केस
रायपुर | भाठागांव जोन ऑफिस के पास गुरुवार शाम भाजपा नेता डा. जीवन जलक्षत्री की चाकू मारकर हत्या करने वाले चारों अारोपियों को अासपास के लोगों ने जमकर पीटा। पिटाई से एक युवक को गंभीर चोटें अाई हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने चारों अारोपियों को तो हत्या के केस में गिरफ्तार कर लिया, लेकिन हमला करनेवाली भीड़ के खिलाफ भी बलवे का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी दीपक विश्वकर्मा, योगेश यादव, संजय ध्रुव और अरुण ध्रुव का घर भाठागांव में डा. जलक्षत्री के निवास के आसपास ही है। आरोपी अरुण का पिछले साल डॉक्टर से विवाद हुआ था, तब से वह रंजिश रखा हुआ था। उसने होली में डॉक्टर को मारने का प्लान बनाया और दोस्तों के साथ हत्या कर डाली।