हाॅस्पिटल स्टाफ के लिए प्लेसमेंट कैंप 16 को
रायपुर | युवाओं को निजी कंपनियों में रोजगार दिलाने के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से 16 मार्च को रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर में सुबह 11 से दोप 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एसआर हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं आईटीडीआर की ओर से हास्पिटल क्षेत्र में 114 पदों पर मेडिकल आॅफिसर, नर्सिंग स्टाफ, कार्पोरेट मैनेजर, टीपीए इंचार्ज, ओटी टेक्निशियन, नर्सिंग, फील्ड आॅफिसर आदि पास आवेदक इन पदों के लिए इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।