पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Pooja Won Chhattisgarh39s First Gold Medal In Powerlifting

पावरलिफ्टिंग में पूजा ने छत्तीसगढ़ को दिलाया पहला गोल्ड मेडल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर| छत्तीसगढ़ की पावरलिफ्टर पूजा नायक ने अॉल इंडिया सिविल सर्विसेज चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत लिया है। बिहार में 8 मार्च तक आयोजित टूर्नामेंट में पावरलिफ्टिंग, वेटलिफ्टिंग और बॉडी बिल्डिंग के मुकाबले हुए। जिसके वुमंस कैटेगरी में एकमात्र गोल्ड मेडल पूजा ने हासिल किया। हमारी खिलाड़ी ने 47 किग्रा वजन वर्ग में खेलते हुए 105 किग्रा स्क्वॉट, 65 किग्रा बेंच प्रेस और 102.5 किग्रा डेड-लिफ्ट किया। वे कुल 272 किग्रा वजन उठाकर पहले स्थान पर रही। वहीं, बिहार की पम्मी दूसरे और पुड्डुचेरी की जी सत्या तीसरे स्थान पर रही। इसके पहले वेटलिफ्टिंग में प्रदेश के कन्हैया लाल को पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा था।
खबरें और भी हैं...