- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Powerlifting Rohan Wins Two Gold Aishwarya Wins Title In Women39s
पावरलिफ्टिंग: रोहन ने जीते दो गोल्ड, वुमंस में ऐश्वर्या को खिताब
रायपुर| इंटरनेशनल पावर-लिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। 10 मार्च तक युक्रेन में आयोजित टूर्नामेंट में इंडिया से 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। जिसमें छत्तीसगढ़ से छह खिलाड़ी शामिल हैं। शनिवार को हुए मुकाबले में छत्तीसगढ़ के रोहन शाह ने टीम इंडिया के लिए खेलते 90 किग्रा वजन वर्ग में खेलते हुए बेंच प्रेस और डेड लिफ्ट में गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा ब्लेसन बॉस्को ने 85 किग्रा वजन वर्ग में गोल्ड अपने नाम किया। वहीं, वुमंस कैटेगरी में एकमात्र गोल्ड मेडल ऐश्वर्या नंदी ने 94 किग्रा वजन वर्ग में हासिल किया।