- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Promoted Promotion For Years In Ministry Soon
मंत्रालय में सालों सेलंबित पदोन्नति जल्द
रायपुर| मंत्रालय में सालों से लंबित पदोन्नति जल्द हो सकती है। मंत्रालय कैडर में सहायक ग्रेड-3 से उप सचिव स्तर तक 70 से ज्यादा पदों पर पदोन्नति की जानी है। आरक्षण की वजह से यह मामला अब तक लटका था। महाधिवक्ता ने राज्य सरकार को सलाह दी है कि ग्रेडेशन लिस्ट के अनुसार वरिष्ठता क्रम में बिना आरक्षण रोस्टर के पदोन्नति दी जा सकती है। कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को सचिव (जीएडी) डीडी सिंह से मुलाकात कर यह मांग की है कि पदोन्नति के लिए डीपीसी शुरू की जाए।