पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kendri News Chhattisgarh News Pt In 2021 Bjp Will Form Government In Bengal Ram Madhav

2021 में प. बंगाल में सरकार बनाएगी भाजपा: राम माधव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
असम में भी करेंगे वापसी

माधव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में, हम अगले वर्ष होने वाला विधानसभा चुनाव जीतने का प्रयास कर रहे हैं। गृहमंत्री स्वयं वहां काफी समय व्यतीत कर रहे हैं तथा अन्य वरिष्ठ नेता भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। एक वर्ष के भीतर हम वहां जीतने की स्थिति में होंगे। उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि अगले वर्ष ही असम में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा गठबंधन सत्ता में फिर से वापसी करेगा। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि असम में राजग सरकार अगले वर्ष होने वाले चुनाव में सत्ता में वापसी करेगी। हमने काफी काम किया है और मोदी जी ने भी काफी काम किया है। हम असम में जीतने को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं।

सीएए को लेकर गलत सूचना से मुकाबला

संशोधित नागरिकता कानून के असम में संभावित प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर माधव ने कहा कि भाजपा ने राज्य में सीएए को लेकर गलत सूचना और अफवाहों से मुकाबले के लिए एक विस्तृत कार्यक्रम चलाया हुआ है। भाजपा नेता ने कहा कि हमने हाल में डिब्रूगढ़ में एक बड़ी रैली आयोजित की थी। रैली में जिस तरह से लोग हमारे सामने प्रतिक्रिया जता रहे हैं, उसको देखकर हमें नहीं लगता कि उनके दिमाग में सीएए को लेकर किसी भी प्रकार का कोई भ्रम है। कांग्रेस और विपक्षी पार्टियां देश और विदेश में सीएए को लेकर एक दुष्प्रचार का प्रयास कर रही हैं।

भा जपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने दावा किया है कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को परास्त करेगी और वहां सरकार बनाएगी। माधव ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता बंगाल में पार्टी के वोट आधार को मजबूत करने के लिए वहां काफी समय व्यतीत कर रहे हैं।
खबरें और भी हैं...