- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Raid In Medical Store On Complaint Of Selling Mask At High Price
मास्क ज्यादा कीमत पर बेचने की शिकायत पर मेडिकल स्टोर में छापे
रायपुर | ड्रग विभाग की टीम ने शनिवार को रायपुर व राजनांदगांव के 12 से ज्यादा मेडिकल स्टोर में दबिश देकर ओवर रेट में बिक रहे मास्क की जानकारी ली। टीम को लोगों ने बताया कि कमी बताकर दुकानदार पांच रुपए के मॉस्क को 100 रुपए में बेच रहे हैं। वहीं सेनेटाइजर को प्रिंट मूल्य से ज्यादा कीमत पर बेचने की शिकायत थी। मास्क व सेनेटाइजर को आवश्यक सेवा में शामिल करने के बाद कोई भी मेडिकल स्टोर संचालक प्रिंट मूल्य से ज्यादा कीमत पर नहीं बेच सकता। ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी। ड्रग कंट्रोलर सत्यनारायण राठौर ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालकों व थोक दुकान वालों को मास्क व सेनेटाइजर की कालाबाजारी नहीं करने का निर्देश दिया गया है।