- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Rain In Many Parts Of The State Including Raipur Hail Is Expected To Fall Today
रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, आज ओले गिरने के आसार
रायपुर | गुरुवार की रात बादलों की तेज गर्जना के साथ हुई बारिश ने दिनभर की गर्मी के बाद राजधानी रायपुर को फिर से ठंडा कर दिया। करीब पंद्रह मिनट तक हुई झमाझम बारिश में करीब दो मिमी पानी बरस गया। राजधानी से लेकर कवर्धा, कोरबा और अंबिकापुर तक घने बादल छाए हुए हैं। शुक्रवार को भी उत्तरी छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर तेज गर्जना के साथ ओले गिरने और वर्षा की संभावना है। उत्तरी छत्तीसगढ़ से एक हवा के कम दबाव की एक पट्टी गुजर रही है।शेष|पेज 11