पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Rajdhani39s First Fitness Center Where Womens And Differently Abled Entry Free

राजधानी का पहला फिटनेस सेंटर जहां वुमंस और दिव्यांगों की एंट्री फ्री

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। राजधानी में छत्तीसगढ़ का पहला फिटनेस सेंटर खोला गया जहां वुमंस और दिव्यांग बॉडी बिल्डर फ्री में ट्रेनिंग ले सकते है। चंगोराभाठा में बनाए गए फिटनेस सेंटर का उद्घाटन ब्रम्हाकुमारी संस्था चौबे कॉलोनी की प्रमुख सविता और रश्मि बहन द्वारा किया गया। जिला बॉडी बिल्डिंग संघ के सचिव मानिक ताम्रकार ने बताया कि वुमंस और दिव्यांग के लिए जिम फ्री करने का उद्देश्य खिलाड़ियों का बॉडी बिल्डिंग की तरफ रुझान बढ़ाना है। दूसरे जगहों पर खिलाड़ियों को 1500 से 2 हजार रुपए तक फीस देनी होती है। कई बार खिलाड़ी इसी वजह से पीछे हट जाते हैं। अब वे यहां ट्रेनिंग कर स्टेट और नेशनल लेवल में मेडल जीतने की तैयारी कर सकते हैं। इसके अलावा किसी खिलाड़ी का चयन नेशनल के लिए होता है, तो उनके आने-जाने का खर्च की मालिक नीलिमा ताम्रकार की ओर से दिया जाएगा।
खबरें और भी हैं...