पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mandir Hasoud News Chhattisgarh News Rally Taken Out Against Illegal Liquor

अवैध शराब के खिलाफ निकाली रैली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत मुनरेठी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गाँव की सरपंच पद्मनी बंदे के नेतृत्व में महिलाओं द्वारा अवैध शराब बिक्री के खिलाफ एकता रैली का आयोजन किया गया गांव में आठ से दस कोचियों द्वारा अवैध शराब बेची जाती है । गांव में सुबह 5:00 बजे से शराब बिकने लगती है । आसपास के गाँवों से शराबियों का जमवाड़ा यहां लगने लगता है । चौक चौराहों में शराब पीने वालों की भीड़ मंडराने लगती है । ये लोग राह चलती लड़कियों पर टीका टिप्पणियां करते हैं। परेशान महिलाओं ने सरपंच को इस समस्या से अवगत कराया था। इसके बाद यह रैली निकाली गई। इसमें सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। इसमें किरण बंदे पूनोतीन चंद्रवती देवदास निर्मला सुख बाई चेलक मंजू बंजारे वीरेंद्र चेलक वेदु चेलक पुरुषोत्तम यादव और सभी पंच तथा ग्रामवासी महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं। शराब कोचियों को भी समझा दिया गया है कि आगे शराब बेची तो मामला पुलिस को दे दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...