पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Rang Panchami Celebrated With Flowers Sushma Gets The Title Of Idolatry

फूलों से मनाई रंग पंचमी, सुषमा को दी मूर्खाधिराज की उपाधि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिलाओं के हितों के लिए करेंगे काम

पारिजात बहुउद्देशीय कला और शिक्षण संस्थान की ओर से नीलम गार्डन में सेलिब्रेशन रखा गया। यहां सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को होली की बधाई देते हुए सोशल वर्क के तहत महिलाओं के हितों के लिए काम करने का संकल्प लिया। उन्होंने महिलाओं के अधिकार, शिक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा भी की। इस मौके पर ऋचा गुप्ता, बलराज कौर, मंजू, ज्योति गुप्ता सहित अन्य शामिल हुईं।

दो वुमंस ग्रुप ने रखा रंग पंचमी सेलिब्रेशन, खेले कई फन गेम

सिटी रिपोर्टर . रायपुर

कुशालपुर स्थित होटल में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण महिला मंडल ने रंग पंचमी सेलिब्रेट की। यहां महिलाओं ने गुलाल और फूलों से होली खेली। वुमंस ने कई फन गेम्स और इंट्रेस्टिंग एक्टिविटी में हिस्सा लिया। इसमें आंखें बंद करके आवाज पहचानने का टास्क खास रहा। इस दौरान मजाकिया अंदाज में वुमंस को रोचक टाइटल भी दिए। सभी सदस्यों ने सीनियर मेंबर सुषमा तिवारी को मूर्खाधिराज की उपाधि देकर टोपी पहनाईं। इस मौकेे पर डाॅ. संध्या तिवारी, मीरा दुबे, सविता शर्मा, सुषमा तिवारी, उषा सहित अन्य शामिल हुए।
खबरें और भी हैं...