पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Rang Rase Wethe Abir Gulal Blown On The Song

रंग बरसे भीगे... गाने पर उड़ाया अबीर-गुलाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कवियों ने पढ़ीं हास्य रचनाएं, गाए फाग गीत

आनंद समाज वाचनालय में फूलों के रंग अपनों के संग का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कवियों ने हास्य-व्यंग्य की कविताएं पढ़ीं। साथ ही सिंगर्स ने फाग गीत के जरिए एकता का संदेश दिया। इस मौके पर डाॅ. एसके शर्मा, महेश दरयानी, सम्पत अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

युवाओं ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ होली खेल बिखेरी मुस्कान, रखे फन गेम

सिटी रिपाेर्टर. रायपुर


ऑर्टिस्टिक वाइब्ज़ संस्था ने एक कैफे में वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ होली सेलिब्रेशन रखा। यहां यंगस्टर्स ने बुजुर्गों को अबीर-गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान बुजुर्गों के लिए फन गेम्स और कई इंट्रेस्टिंग एक्टिविटी भी रखी गईं। बॉलीवुड सॉन्ग्स पर यंगस्टर्स और बुजुर्गों ने मिलकर डांस किया। इस दौरान कई बुजुर्ग भावुक हो गए।

छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री एसोसिएशन ने सोमवार को आशीर्वाद भवन में होली सेलिब्रेशन का आयोजन किया। यहां छॉलीवुड के एक्टर, एक्ट्रेस सहित अन्य कलाकारों ने एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल उड़ाकर होली मनाई। सिंगर योगेश अग्रवाल और जेपी शर्मा ने अपनी गायिकी से होली की मस्ती को दोगुना कर दिया। दोनों कलाकारों ने स्टेज पर रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे..., होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले..., आज न छोड़ेंगे... जैसेे सुपरहिट होली सॉन्ग्स की परफॉर्मेंस दी। कुछ देर बाद कैंपस में डांस करते कलाकार भी स्टेज पर आ गए और सबने मिलकर जमकर एंजॉय किया। कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी लोक और फाग गीतों की प्रस्तुति देकर होली का यादगार बना दिया।

अवंति विहार स्थित लॉफिंग क्लब की वुमंस ने होली सेलिब्रेट की। इसमें महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर मधु राठौर, गीता हाटे, किरण चौधरी सहित अन्य शामिल हुए।

लॉफिंग क्लब की मेंबर्स ने रखा सेलिब्रेशन

गहोई सुरभि ग्रुप ने देवेंद्र नगर में होली सेलिब्रेशन और वुमंस डे सेलिब्रेट किया। इसमें लोगों ने पेड़ों की सुरक्षा का संकल्प लेकर हर साल दो पौधे लगाने और पानी बचाने का संकल्प लिया। सभी ने फूलों से होली खेली। इस मौके पर किरण बिचपुरिया, मनोरमा गुप्ता, ज्योति गुप्ता,लवली गुप्ता सहित अन्य शामिल हुए।

सेलिब्रेशन में लिया पानी बचाने का संकल्प
खबरें और भी हैं...