पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Rangpanchami The Color Of Chauroli Again Hurled Abir Gulal

रंगपंचमी... हुरियाराें पर फिर चढ़ाहोली का रंग, उड़े अबीर-गुलाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेटी बचाओ मंच

दृष्टि द विजन: संस्था ने महिला दिवस और होली साथ-साथ मनाई। रानू आशीष धनगर ने बताया कि इस मौके पर बालिका आश्रम की बच्चियों और महिलाओं का सम्मान किया गया। महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने स्वरोजगार योजना के तहत रोजगारोन्मुखी कार्य, ब्यूटी पार्लर, सिलाई मशीन प्रशिक्षण आदि के बारे में जानकारी दी गई। कई विषयों पर चर्चा भी हुई।

बेटी बचाओ मंच: टिकरापारा में होली मिलन और महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान मंच के प्रांताध्यक्ष ललित मिश्रा को महामूर्ख का ताज पहनाया गया। मंच की कार्यकारी शहर अध्यक्ष अंजना भट्टाचार्य को मूर्खिस्तान की परी, अंजलि यदु को मूर्खों की रानी, संगीता गुप्ता को पाताल लोक की परी और किरण कर्स को मलिका ए गधीस्तान की उपाधि से नवाजा गया।

रायपुर | रंगपंचमी शनिवार को मनाई गई। हुरियारों पर एक बार फिर होली का रंग चढ़ा और जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए गए। समाजसेवी संगठनों ने इस मौके पर मिलन समारोह का आयोजन किया गया। हालांकि, कोरोना वायरस के चलते इस बार आयोजन की संख्या काफी कम थी।
खबरें और भी हैं...