- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Read The Poem I Will Sing Nagme From Every Stage To Increase The Value Of My Daughter
कविता पढ़ी- बेटी का मान बढ़ाने मैं हर मंच से नगमे गाऊंगा...
सिटी रिपोर्टर | स्मार्ट सिटी और राग फाउंडेशन ने टाउन हॉल में ओजस्विनी और नव्या अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान समाज में बेहतर कार्य कर रहीं महिलाओं काे सम्मानित किया गया। यहां महिलाओं के लिए डिजाइनर ज्वेलरी, कपड़े आैर फूड स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम में काव्य गोष्ठी भी हुई। यहां आचार्य अमरनाथ त्यागी ने पढ़ा- एक छोटी-सी दीपशिखा भी सपने जगा देती है, वो पलकों से खुशी के आंसू गिरा देती है, जब कोई किरण हौसलों से बढ़ाती है कदम, वो सोए हुए पौरुष को जगा देती है..., डॉ जेके डागर ने पढा- जो नारी को कमतर आंके उनको मैं बतलाऊंगा, बेटी का मान बढ़ाने मैं हर मंच से नगमे गाऊंगा..., रिकी बिंदास ने पढ़ा- अभिमान की मेरी हर घड़ी हो गई, हीरे मोतियों से भी बड़ी हो गई, बुरे वक्त में फंसा जब पिता या पति, बेटियां लक्ष्मीबाई बन खड़ी हो गई... पढ़ा। इस दौरान पद्मश्री ममता चंद्राकर, सभापति प्रमोद दुबे, आशीष मिश्रा, एमएम उपाध्याय, शुभ्रा ठाकुर, शताब्दी पांडेय, गीता शर्मा, दुर्गा सोनी, वनिता जोशी, तेजपाल सोनी मौजूद रहे।