पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Recruitment To 165 Posts In Ambedkar Scrutiny Stalled 3 Months Passed And It Will Take So Many Months

अंबेडकर में 165 पदों पर भर्ती, स्क्रूटिनी ठप, 3 माह बीते, और इतने माह लगेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फार्म जमा करने वालों
को निराशा, वे इंतजार में कि सूची कब आएगी


अंबेडकर अस्पताल में नर्स समेत पैरामेडिकल के 165 पदों पर भर्ती के लिए दस्तावेजों की स्क्रूटिनी अटक गई है। अस्पताल प्रबंधन तीन माह बाद भी दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कर पाया है। इसकी वजह कर्मचारियों की कमी बताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार पूरी स्क्रूटिनी में तीन माह से ज्यादा लग सकते हैं। स्क्रूटिनी नहीं होने से 7600 से ज्यादा अभ्यर्थी मेरिट सूची का इंतजार कर रहे हैं।

अस्पताल प्रबंधन ने पिछले साल 26 नवंबर से 11 दिसंबर तक संविदा भर्ती के लिए आवेदन जमा करवाया था। ज्यादा भीड़ के कारण वॉक इन इंटरव्यू टाल दिया गया था। तब अभ्यर्थियों से फार्म जमा करवाया गया और स्क्रूटिनी जल्द करने की बात कही गई थी। इसी बीच अस्पताल अधीक्षक भी बदल दिया गया। हालांकि स्क्रूटिनी व चयन समिति में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन नियमित दस्तावेजों का सत्यापन नहीं होने के कारण इसमें देरी हो रही है। स्क्रूटिनी के लिए जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वे रूटीन कार्य में भी करते हैं। कई बार अधिकारी पेशी से लेकर दूसरे काम में व्यस्त रहते हैं। इस कारण जिस गति से फार्मों की स्क्रूटिनी व कंप्यूटर में एंट्री होनी चाहिए, नहीं हो रही है। नवंबर में पीआरओ के एक व मेडिको सोशल वर्कर के 10 पदों के लिए फार्म जमा करवाया गया। अर्हता में विवाद होने पर दोबारा 11 दिसंबर को फार्म जमा करवाया गया। इसके कुछ दिनों बाद आवेदकों ने भर्ती के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। हाईकोर्ट ने पीआरओ व एमएसडब्ल्यू की भर्ती पर रोक लगा दी है। सबसे ज्यादा फार्म वार्ड ब्वाय व आया के लिए 3500 व स्टाफ नर्स के लिए 3100 फार्म जमा हुए हैं। स्टाफ नर्स के 100 पद हैं। पीआरओ व मेडिको सोशल वर्कर के लिए भी 350 से ज्यादा फार्म जमा हुए थे, लेकिन ये भर्ती रद्द करनी पड़ी। अधिकारियों का कहना है कि स्क्रूटिनी के बाद मेरिट सूूची जारी की जाएगी।

कार्डियोलॉजिस्ट व अन्य स्टाफ की होगी भर्ती

राज्य बजट में एसीआई के कार्डियोलॉजी विभाग के लिए फैकल्टी के 36 पद मंजूर किए गए हैं। इनमें कार्डियोलॉजिस्ट के अलावा, जनरल फिजिशियन, एनेस्थेटिस्ट, स्ट्रक्चरल कार्डियोलॉजिस्ट, इलेक्ट्रो फिजियोलॉजी, पेरीफेरल एंड वेस्कुलर कार्डियोलॉजी, नॉन इवेंसिव इंड इमेजिंग कार्डियोलाॅजी, कार्डियो मावोपैथी एंड पेरीकार्डियोलॉजी, क्लीनिकल कार्डियोलॉजी, कार्डियक एनेस्थेटिस्ट सीनियर व जूनियर रेसीडेंट के 36 पद शामिल हैं। पदों की मंजूरी होने के बाद नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रबंधन आने वाले दिनों में भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करेगा। वर्तमान में कार्डियोलॉजी विभाग में दो कंसल्टेंट डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। उनमें एक नियमित व एक संविदा हैं। दूसरी ओर कार्डियो थोरेसिक एंड वेस्कुलर सर्जरी विभाग में 195 पद मंजूर किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...