- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Registration Of 150 Women Of The City For Mahila Shakti Yojana
महिला शक्ति योजना के लिए शहर की 150 महिलाओं का पंजीयन
रायपुर | शहर की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी पाक कला को प्लेटफार्म देने के लिए अगले सप्ताह से हर शनिवार और रविवार को सुभाष स्टेडियम के पीछे आनंद मेला लगेगा। इसके लिए 150 महिलाओं ने पंजीयन करा लिया है। पहले सप्ताह 50 स्टॉल लगेंगे। लोगों का अच्छा रिस्पांस मिलने पर 50 अतिरिक्त स्टाल लगाए जाएंगे। आनंद मेले की तर्ज पर शहर में अपनी तरह की यह पहली स्थायी व्यवस्था है। राज्य सरकार ने इसे महिला शक्ति योजना का नाम दिया है। गृहणियां यहां अलग-अलग तरह के लजीज व्यंजन बनाकर बेच सकेंगी। नगर निगम की शहरी आजीविका मिशन की सहायक परियोजना अधिकारी तृप्ति पाणिग्रही ने बताया कि पंजीयन के लिए शहर की महिलाएं मोबाइल नंबर 96912-85715 पर संपर्क कर रही हैं।