पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Registry Department Officials Will Stop Work This Month People Will Have Problems

रजिस्ट्री विभाग के अफसर इस महीने फिरकरेंगे कामकाज ठप, लोगों को होगी परेशानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रजिस्ट्री में भी वर्क टू रुल्स के अनुसार काम शुरू

वित्तीय साल के आखिरी महीने यानी मार्च में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रियां होती हैं। होली के बाद कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 4 मार्च को रजिस्ट्री का कामकाज ठप था। विभाग के सभी अफसरों ने होली भी काम बंद करने की चेतावनी दी है। वेतनवृध्दि, प्रमोशन समेत कई मांगों को लेकर अफसरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है।

अफसर यदि हड़ताल में शामिल होते हैं तो पंजीयन विभाग में किसी भी तरह की रजिस्ट्री नहीं होगी। इस हड़ताल में रायपुर ही नहीं राज्य
के सभी जिलों के अफसर
शामिल हो रहे हैं। इस वजह से हड़ताल का असर राज्यभर में होगा। 1 अप्रैल से रजिस्ट्री की कीमतों में बढ़ोतरी होने की बड़ी संभावना रहती है। इसलिए अधिकतर लोग इसी महीने सबसे ज्यादा रजिस्ट्री कराते हैं। इसका असर मार्च में मिलने वाले राजस्व पर भी होगा। अफसरों ने इस मामले में मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री को भी ज्ञापन सौंपा है, लेकिन उनकी मांगों पर अभी तक कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है।

अन्य सरकारी विभागों की तरह रजिस्ट्री दफ्तरों में भी वर्क टू रुल्स लागू कर दिया गया है। अब रजिस्ट्री का काम सुबह 10 से शाम 5.30 तक ही किया जाएगा। पहले दफ्तर में दोपहर 4 बजे तक जितने लोगों को टोकन मिल जाता था उनकी रजिस्ट्री शाम 7 बजे के बाद भी कर दी जाती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। होली के बाद वर्क टू रुल्स के अनुसार ही शाम 5.30 बजे के बाद रजिस्ट्री नहीं की जाएगी। इससे जिन लोगों को टोकन मिलने के बावजूद उन्हें दूसरे दिन आना होगा।
खबरें और भी हैं...