पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Repair Of The Dug Road Punctured By The Pointed Rod 5 People Injured

खोदी गई सड़क की मरम्मत नहीं, नुकीले रॉड से रोज वाहन हो रहे पंचर, 5 लोग हुए चोटिल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

}पुष्पेन्द्र कुमार दीवान

वह सड़क पीडब्ल्यूडी की

जिस जगह की समस्या बता रहे वहां की शिकायत मिली है। हमने तो सड़क बनाई ही नहीं है। उसे पीडब्ल्यूडी ने बनवाया है। इसलिए वहां सुधार की जिम्मेदारी उन्हीं की है।
- एसके साहू, एक्जिक्यूटिव इंजीनियर, गृह निर्माण मंडल, रायपुर

जांच के बाद करेंगे कार्रवाई

सड़क खराब होने और वहां निकले रॉड की वजह से समस्या है, तो उसकी जांच कराने के बाद विभाग के अधिकार क्षेत्र में होने पर कार्रवाई की जाएगी।
- एसके शर्मा, मुख्य कार्यपालन अभियंता, पीडब्ल्यूडी, रायपुर

डी बी स्टार को पुष्पेन्द्र कुमार दीवान से जानकारी मिली कि मोहबाबाजार -हीरापुर मार्ग पर लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। टीम ने पड़ताल में पाया कि एनसीसी ऑफिस के पास खोदी गई सड़क का मेंटेनेंस नहीं करवाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि रोड खोदने के बाद मरम्मत नहीं करवाया। लिहाजा गड्‌ढे में नुकीले रॉड निकले होने से वाहन पंचर होने की शिकायत रोज मिल रही हैं। इसकी जानकारी लोग गृह निर्माण मंडल को दे रहे हैं। लेकिन वहां के अफसर रोड का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा करवाने का तर्क देकर पल्ला झाड़ रहे हैं। जबकि लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार जांच करवाने के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं।



citizen journalism
खबरें और भी हैं...