पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Respect For Women Emphasis On Equal Status In Society

महिलाओं का किया सम्मान, समाजमें बराबरी का दर्जा देने पर भी जोर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कम्युनिटी रिपोर्टर. रायपुर | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर में कई कार्यक्रम हुए। संगठनों ने विविध क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली महिलाओं का सम्मान किया तो साथ ही इस बात पर भी जोर दिया कि समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिया जाना चाहिए। संगठनों एकमत होकर कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं की है और इनके विकास के बिना देश-प्रदेश का विकास भी नहीं हो सकता। इसके लिए लोगों को अपना नजरिया भी बदलना होगा। जानिए किस संगठन ने कैसे मनाया महिला दिवस...


कई क्षेत्र की विभूतियों का सम्मान

एक व्यापारिक संस्थान ने प्रदेश की महिला विभूतियों का सम्मान किया। जिसमें ऐसी महिलाएं थी, जिन्होंने शिक्षा, कला, संस्कृति, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर विशेष अपना योगदान दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विकास उपाध्याय, कामिनी देवांगन और पुरुषोत्तम देवांगन शामिल हुए। अध्यक्षता संस्थान की संचालिका साई सिरिशा ने किया। यहां देश को अराजकता मुक्त, आतंक मुक्त, कोरोना वाइरस मुक्त करने और महिला की सुरक्षा के लिए विशेष प्रार्थना किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने स्वयं के स्वास्थ्य की रक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाने का संकल्प लिया।

देवपुरी

यहां महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार चलाने और उसके रख रखाव के बारे में बताया गया।

जेसीआई : महिलाओं ने खेला क्रिकेट

जेसीअाई रायपुर नोबल की ओर से वीमेंस बॉक्स क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया। जेसीअाई जोन 9 के अध्यक्ष पुनीत चावड़ा ने बताया कि संस्था महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। जिसके चलते महिलाआें के लिए क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट हर्षिता शर्मा, बेस्ट बॉलर पायल पोमेल, बेस्ट विकेट कीपर नेहा अग्रवाल, बेस्ट फिल्डर हिमांशु चितलांगिया, बेस्ट बैट्समैन पिंकी राजपूत रहे। इस दौरान मधु सेठ, शैली कपूर, दीपशिखा तिवारी, संताेष दुबे, सुशील माथुर, विवेक राठौर, पंकज रामवानी आदि उपस्थित रहे।

कारीगरों को किया सम्मानित

समता कॉलोनी स्थित मायाराम सुरजन कन्या स्कूल में प्रशिक्षणार्थियों का सम्मान किया गया। साथ ही प्रशिक्षणार्थी मिलन समाराेह मनाया गया। जिसमें जूट सामग्री, सलवार सूट, साड़ियां, हाथों से बनाए गए बैग, ढोकर आर्ट साड़ियां और कपड़े, वुडन वर्क जैसे कलात्मक वस्तुओं की प्रदर्शनी के लिए स्टाल लगाए गए।

खबरें और भी हैं...