- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Roads Dug Laying Pipes Of Amrit Mission Project Pits Without Leaving Repair
अमृत मिशन प्रोजेक्ट के पाइप बिछवाने खोद दी सड़क, बिना मरम्मत छोड़े गड्ढे
खमतराई में निगम और स्मार्ट सिटी के अफसरों की लापरवाही के चलते सड़क खोदी जा रही है। जगह होने के बाद भी एजेंसी कर्मियों ने मनमानी कर दी है। अमृत मिशन की पाइप लाइन बिछाने के बाद सुधार नहीं करवाया जा रहा है।
खमतराई वार्ड की समस्या का शिकायत के बाद भी निराकरण नहीं
}अभिषेक ठाकुर
इसलिए की जा रही लापरवाही
अमृत मिशन की पाइप लाइन बिछाने के बाद स्पॉट का सुधार ही नहीं करवाया जा रहा है। वहीं नाली निर्माण में दोबारा काम करवाने के बाद भी वहां जरूरी काम को ही अधूरा छोड़ दिया। इसमें निगम और अमृत मिशन के जिम्मेदारों ने एजेंसी पर दबाव बनाने की बजाय छोड़ दिया है। यही वजह है कि निर्माण में मनमानी की जा रही है।
डी बी स्टार को अभिषेक ठाकुर से जानकारी मिली। टीम ने जब मामले की पड़ताल की तो कई खामियां सामने आई। मौके पर एजेंसी कर्मियों के भरोसे काम छोड़ा जाने से ऐसी लापरवाही की जा रही है। जहां पर सड़क को खोदा गया है। वहां जगह होने के बाद भी डामर रोड को तोड़ दिया। इस वजह से जहां दुकानों के सामने मलबा छोड़ दिया है, इससे राहगीरों को भी भीड़ के समय चलने के लिए जगह नहीं मिलती। यहां तक की भारी वाहनों की आवाजाही से धूल उड़ने की स्थिति भी बन रही है। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि निगम कर्मियों ने करीब महीनेभर पहले जिन मार्गों को तोड़कर वहां पाइप लाइन डालने का काम किया। वहां अभी तक सुधार कार्य नहीं किया है।
इन स्थानों पर ज्यादा समस्या
लोगों ने बताया कि शीतला तालाब से फाफाडीह ओवरब्रिज के बीच सड़क खोदने से समस्या है। इसके अलावा बाजार मार्ग पर नाली बनाने के बाद उसे दोबारा तोड़ दिया। जबकि इसे कुछ दिनों पहले बनवाया था। सड़क खोदने के बाद मरम्मत नहीं की गई। इसके चलते लोगों को रोज समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
पाइप लाइन जांच में लग रहा समय
निर्माण कार्य के चलते ऐसी स्थिति बनी है। लोगों को होने वाली समस्या का निराकरण करने के लिए निर्माण एजेंसी को निर्देश दिया जाएगा। पाइप लाइन बिछाने के बाद जांच में समय लगता है, इसलिए देरी हो रही है।
- दिनेश कोसरिया, कमिश्नर, जोन-1, नगर निगम, रायपुर
आप भी बतौर सिटीजन जर्नलिस्ट डीबी स्टार से जुड़ सकते हैं। इसके लिए वॉट्सएप पर Citizen Journalist Raipur
8878984044, 9300395364, 9584530054, 8827988255 पर खबरें भेज सकते हैं। अपनी शिकायतें और सुझाव इस नंबर पर भेजें 8305933338
citizen journalism