पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Sample Of Maida Besan And Moong Dal Report Will Come After Holi

मैदा, बेसन और मूंगदाल के सैंपल लिए, होली के बाद आएगी रिपोर्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीबी स्टार ने 9 मार्च के अंक में बर्फी में मानक से ज्यादा दूध पाउडर, जलेबी में लकड़ी पेंट करने वाला कलर, मिक्चर भी निकला मिसब्रांड शीर्षक से खबर प्रकाशित की। होली त्योहार के पहले खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दबिश देकर कई स्थानों से सैंपल लिए, लेकिन उसकी बिक्री पर रोक नहीं लगाई है। मिठाईयां भी अमानक होने के बाद उसकी बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई है, जबकि मिठाइयों पर रोक लगाना अनिवार्य था। इसके अलावा पकवान बनाने वाली सामाग्रियों की बिक्री पर भी रोक लगाना आवश्यक है। फिर भी जिम्मेदार लापरवाही बरत रहे हैं।

ऐसी जांच का क्या फायदा

त्योहार के दो दिन पहले ही जागते हैं जिम्मेदार

त्याेहार से पहले जांच के नाम पर जिम्मेदार हमेशा चंद दिनों पहले ही जांच शुरू करते हैं। जिनकी रिपोर्ट त्योहार बीतने के बाद आती है। ऐसे में सारा माल खप चुका होता है, जबकि यह जांच यदि त्योहार के 15 दिन पहले की जाए, तो निश्चित रूप से लोगों को बीमार होने से बचाया जा सकता है।

लैब रिपोर्ट में लगता है समय, उसके बाद कार्रवाई

लैब टेस्टिंग रिपोर्ट आनी बाकी है। लैब टेस्टिंग में थोड़ा समय लगता है। हालांकि प्राथमिक तौर पर उसकी रिपोर्ट में ज्यादा कुछ नजर नहीं आया है। त्योहार के बाद ही सभी सामग्रियों की टेस्टिंग रिपोर्ट आएगी। इंतजार करना पड़ेगा।
- बेनीराम साहू,
सहायक आयुक्त, नगर निगम

next

DB Star
खबरें और भी हैं...