पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यस बैंक के 7,250 करोड़ के शेयर खरीदेगा एसबीआई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसबीआई के बोर्ड ने गुरुवार को शेयर खरीदने की मंजूरी दी

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) संकट में फंसे यस बैंक को उबारने के लिए 7,250 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। एसबीआई को बोर्ड से इसकी मंजूरी मिल गई है।

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। एसबीआई ने स्टॉक मार्केट बीएसई को बताया कि केंद्रीय बोर्ड की कार्यकारी समिति की 11 मार्च को हुई बैठक में 10 रुपए प्रति शेयर की दर से यस बैंक के 725 करोड़ शेयर खरीदने को मंजूरी मिल गई है। हालांकि गुरुवार को बीएसई में यस बैंक का शेयर 25.03 रुपए पर बंद हुआ है। यानी अभी के हिसाब से एसबीआई को बैंक काे शहर आधे से भी कम कीमत में मिल जाएगा। वहीं, शेयर खरीदी के इस सौदे को नियामकीय मंजूरियां मिलना बाकी हैं। इस सौदे के बाद यस बैंक में एसबीआई की हिस्सेदारी उसकी कुल पूंजी के 49 प्रतिशत से ऊपर नहीं जाएगी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)ने यस बैंक की रीस्ट्रक्चरिंग को लेकर पिछले सप्ताह एक योजना के मसौदे की घोषणा की थी। मसौदे में कहा गया था कि रणनीतिक निवेशक यानी एसबीआई को यस बैंक की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदनी होगी। इसके साथ ही यह भी शर्त है कि रणनीतिक निवेशक सौदे के तीन साल बाद तक अपनी हिस्सेदारी 26 प्रतिशत से कम नहीं कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...