पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Selection List Released For Recruitment Of 47 Junior Doctors In Aiims Treatment Will Help

एम्स में 47 जूनियर डॉक्टरों की भर्ती के लिए चयन सूची जारी, इलाज में मिलेगी मदद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर | एम्स में 47 जूनियर रेसीडेंट (जेआर) डॉक्टरों की भर्ती के लिए चयन सूची जारी की गई है। 32 जेआर को वेटिंग सूची में रखा गया है। एम्स के विभिन्न विभागों में अब फैकल्टी समेत 250 से ज्यादा डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। जेआर एमबीबीएस पास डॉक्टर होते हैं, जो ओपीडी व वार्ड में कंसल्टेंट डॉक्टरों की मदद करते हैं। एम्स में जेआर के अलावा सीनियर रेसीडेंट डॉक्टरों व कंसल्टेंट डॉक्टरों की भर्ती नियमित रूप से की जा रही है। अब वहां हर विभागों में कंसल्टेंट डॉक्टर हो गए हैं। यही कारण है कि वहां पोस्ट ग्रेजुएट की 92 व सुपर स्पेश्यालिटी डिग्री की 22 सीटों को मान्यता मिली है। स्थापना के बाद से वहां नियमित व संविदा भर्ती की जा रही है। ट्रामा सेंटर समेत दूसरे विभागों में डॉक्टरों की जरूरत है। जिन जूनियर रेसीडेंट डॉक्टरों का चयन किया गया है, उन्हें विभिन्न विभागों में पदस्थ किया जाएगा। दरअसल किसी भी सरकारी मेडिकल कॉलेज व एम्स में जेआर ही बार-बार बदलता रहता है। इसका कारण यह है कि ये एमबीबीएस पास डॉक्टर नौकरी के साथ प्री पीजी की तैयारी करते हैं। एम्स के डायरेक्टर डॉ. नितिन एम. नागरकर का कहना है कि डॉक्टरों की भर्ती निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। कई डाॅक्टर नौकरी छोड़कर जाते हैं और कई आते हैं। इलाज प्रभावित न हो, इसलिए भर्ती जरूरी है।
खबरें और भी हैं...