नाबालिग से दुष्कर्म करनेवाले काे 3 साल की सजा
रायपुर | नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटीज विजय कुमार होता ने गुरुवार को तीन साल की सजा सुनाई है। मामले की जानकारी देते हुए विशेष लाेक अभियोजक एन के ठाकुर ने बताया कि घटना फरवरी 2019 की है। जब नाबालिग शाम को अपने घर के सामने बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान सारागांव का रहने वाला धनेश्वर वर्मा वहां आया और उसका हाथ पकड़कर अपने साथ ले जाने लगा। इस पर पड़ोस की रहने वाली युवती ने उससे पूछा कि बच्ची को कहां ले जा रहे हो। तो उसने उसे घुमाने ले जाने की बात कही और मना करने के बावजूद उसे अपने साथ ले गया। पीड़िता की मां उसके घर में नहीं होने पर उसे आसपास ढूंढने लगी।