- Hindi News
- National
- Kendri News Chhattisgarh News Sewer Cleaning 271 Cleaners Died In 3 Years
सीवर सफाई: 3 साल में 271 सफाईकर्मियों की मौत हुई
नई दिल्ली | सफाईकर्मियों की सुरक्षा से जुड़ी तमाम कोशिशों और दावों के बावजूद पिछले तीन साल में सीवर की सफाई करने के दौरान कुल 271 लोगों की जान चली गई और इनमें से 110 मौतें सिर्फ 2019 में हुई हैं। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की संस्था राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की ओर से सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत प्रदान किए गए आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है। ये आरटीआई पीटीआई ‘भाषा’ की ओर से दायर की गई थी। आयोग के अध्यक्ष मनहर वालजीभाई जाला का कहना है कि सफाई के लिए आधुनकि मशीनों की सुविधाएं नहीं होने और ज्यादातर जगहों पर अनुबंध की व्यवस्था होने से सफाईकर्मियों की मौतें हो रही हैं।