पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Sgfi Recognition Suspended Board Class Players Will Not Get Bonus Points

एसजीएफआई की मान्यता सस्पेंड, बोर्ड कक्षा के खिलाड़ियों को बोनस अंक भी नहीं मिलेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की मान्यता समाप्त होने से बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले खिलाड़ियों के अंक पर भी खतरा मंडरा रहा है। एसजीएफआई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेलों में मैडल लाने पर उन्हें बोनस अंक देने का भी प्रावधान है।

डीबी स्टार ने 7 मार्च के अंक में प्रदेश के 86 में से 5 खेलों के 83 खिलाड़ी नहीं ले पाएंगे राष्ट्रीय प्रतियोगिताआें में हिस्सा शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया। इसकी पड़ताल में सामने आया कि एसजीएफआई की मान्यता समाप्त होने से मार्च-अप्रैल माह में आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वहीं, इसकी वजह से इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मैडल जीतने पर मिलने वाले 15 अंक पर भी खतरा मंडरा रहा है। इसी बीच शनिवार को एसजीएफआई की एक्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक आयोजित की गई है। इस दौरान संभवत: मान्यता पर संशय समाप्त होगा। वहीं, इसके बाद आगामी मार्च और अप्रैल में आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जाने का खिलाड़ियों रास्ता साफ होगा।

सभी जिलों की सूची मंगाई जा रही है

अनिल मिश्रा, डिप्टी डायरेक्टर, डीपीआई

DB star follow-up

खबरें और भी हैं...