- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Shehnaiyan Will Not Resonate From Today Will Not Be Auspicious Because Malamas Starts
आज से नहीं गूंजेंगी शहनाइयां, न होंगे शुभ कार्य क्योंकि मलमास शुरू
मई
अगले एक माह न ताे शहनाइयां गूंजेगी, न किसी तरह के शुभ कार्य हो सकेंगे। वजह मलमास जो 14 मार्च यानी आज से शुरू हो रहा है। इस अवधि में सूर्य मीन राशि में रहेंगे और यह स्थिति 13 अप्रैल तक बनी रहेगी। अलग-अलग राशियों पर इसके प्रभाव भी दिखेंगे जो सकारात्मक और नकारात्मक, दोनों तरह के हो सकते हैं।
ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य जैसे ही कुंभ राशि को छोड़कर देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे, खरमास शुरू हो जाएगा। इसे मलमास या मीनार्क मास भी कहा जाता है। इस दौरान सभी तरह के शुभ कार्यों पर प्रतिबंध लग जाता है। सूर्य शनिवार को सुबह 11.52 बजे मीन में प्रवेश करेंगे और 13 अप्रैल तक मीन में ही बने रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक गुरु प्रधान राशि में सूर्य का प्रवेश करना एक मलीन घटना होती है। इसीलिए इस दौरान शुभ कार्य करने की मनाही है क्योंकि इसके परिणाम बेहतर नहीं होंगे। हालांकि, ग्रह संबंधी बाधाओं और अन्य कष्टों के निवारण के लिए इस अवधि को उपयुक्त भी माना गया है।
शास्त्रों का मत... सूर्य के रथ की गति हो जाती है कम
सूर्य पूरे साल में सभी 12 राशियों पर भ्रमण करते है। वह एक राशि में लगभग एक माह रहते है। देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु व मीन राशि में आने पर खरमास या मल मास शुरू हो जाता है। मान्यताओं के मुताबिक इस दौरान भगवान सूर्यदेव के रथ की गति कम हो जाती है। वह मलीन हो जाते है। इन महीनाें में शुभकार्य प्रतिबंधित हो जाते है। पंडित तिवारी के इस समय में लोगों को सांसारिक कार्यों से मुक्त होकर आध्यात्मिक साधना करना चाहिए।
गाेचर का राशियों पर ऐसा
असर अगले एक माह तक
वृष: धन संबंधी परेशानी दूर होगी।
मिथुन: तनाव पैदा हो सकता है। नौकरी, व्यापार में तरक्की।
कर्क: नौकरी में बदलाव। तनाव से राहत मिल सकती है।
सिंह: संभल कर रहें। धन के लेनदेन में सावधानी बरतें।
कन्या: आकस्मिक धन लाभ, बच्चों को पढ़ाई में सफलता।
तुला: करियर में चल रही समस्या का समाधान होगा।
वृश्चिक: स्वास्थ्य समस्या का समाधान। करियर में सुधार
धनु: निर्णय सोच समझ कर करें। अपनी योजना उजागर न करें।
मकर: घर में मांगलिक कार्य होगा। संतान तरक्की करेगी।
कुंभ: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मीन: क्रोध पर नियंत्रण रखें। ऐश्वर्य बढ़ेगा।
1, 2, 4, 5, 6,
17, 18, 19
जून
13, 15, 27, 30
अप्रैल 26
जानिए... किन तारीखों पर कर सकेंगे विवाह
मुहूर्त... 7 फेरे लेने अप्रैल से जून के बीच 13 दिन
मीनार्क पड़ने की वजह से 14 मार्च से 13 अप्रैल तक कोई विवाह मुहूर्त नहीं है। अप्रैल में एक मात्र मुहूर्त मिलेगा जो 26 तारीख को पड़ रहा है। इसके बाद मई महीने में 8 दिन और जून महीने में 4 दिन सात फेरों के लिए शुभ मुहूर्त हैं। इस बीच भी एक बार मांगलिक कार्यों पर प्रतिबंध लगेगा जो 31 मई से 8 जून के बीच होगा। शुक्र अस्त होने की वजह से ऐसा होगा। इसके प्रतिबंध देवशयनी की वजह से लगेगा जो 1 जुलाई से 25 नवंबर तक रहेगा।
मान्यता... ये नहीं करते
किसी भी प्रकार का मांगलिक कार्य, विवाह, मुंडन संस्कार, भवन निर्माण की शुरूआत, संपत्ति खरीदना, छोटा-बड़ा व्यापार शुरू करना।
निवारण... विष्णु पूजा करें, मिटेंगे सारे कष्ट
इस अवधि में भगवान विष्णु की पूजा को बहुत शुभ माना गया है। इस एक माह के दौरान नियमित विष्णु पाठ करें तो समस्त कष्टों के निवारण हो सकता है। जिन युवाओं की शादी नहीं हो पा रही है, वे इस अवधि में विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें ताे लाभ होगा।