पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Social Committees Celebrate Holi With Elders Employee Organizations Celebrations Canceled

सामाजिक समितियों ने बुजुर्गों संग मनाई होली, कर्मचारी संगठनों का समारोह रद्द

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली चली गई, लेकिन पर्व की धूम अब भी बरकरार है। सामाजिक समितियां वृद्धाश्रमों और अनाथाश्रमों में जाकर बेसहारा लोगों के साथ त्योहार की खुशियां बांट रहे हैं तो समाजों में होली मिलन का सिलसिला अब शुरू हो रहा है। वहीं, कर्मचारी संगठनों ने कोरोना को लेकर राज्य सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के बाद इस साल का होली मिलन समारोह रद्द कर दिया है।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का होली मिलन 15 मार्च को समारोह आयोजित था। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूल और महाविद्यालयों को 31 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया है। विधानसभा भी 25 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है। इसे देखते हुए हमने भी यह निर्णय लिया। मुख्यमंंत्री से हमारी मांग है कि वे सरकारी दफ्तरों में भी 31 मार्च तक अवकाश घोषित करें।

सारथी फाउंडेशन: महिलाओं ने चितवन आश्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। उन्होंने यहां बुजुर्गों के साथ होली खेली। इस दौरान संस्था की सुषमा ध्रुव, शिफा सोनम, प्रभा साहू, मंजू शाह, मिथलेश चौहान उपस्थित रहे।

अग्रवाल सभा का होली मिलन आज: अग्रवाल सभा का होली मिलन शनिवार को समता कॉलोनी स्थित महाराजा अग्रसेन कॉलेज में आयोजित किया गया है। अग्रवाल सभा के कर्तव्य अग्रवाल ने बताया कि इस मौके पर हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया है जिसमें उज्जैन से हास्य कवि दिनेश दिग्गज, आगरा से शृंगार कवि डॉ. सलोनी राना और देवास से हास्य कवि कुलदीप रंगीला शिरकत करेंगे। हाई-टी के साथ रात्रि भोजन भी रखा गया है।

उत्तराखंड समाज का होली मिलन कल : उत्तराखंड समाज के होली मिलन का आयोजन रविवार को सुबह 11 बजे ऊर्जा पार्क राजीव स्मृतिवन में किया गया है। आयोजन के लिए पिछले दिनों समाज की बैठक हुई, जिसमें सचिव एस के तिवारी, बी सी जोशी, हर्ष वर्धन बिष्ट, श्रवण सिंह रावत, सुभाष शर्मा, एम लखेरा, नंदन बिष्ठ, मोहन सिंह ठाकुर, एमएम तिवारी आदि मौजूद रहे। बैठक में समाज के सभी सदस्यों समारोह में शामिल होने अपील की गई है।

लायनेस क्लब: श्याम नगर वृद्धाश्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। क्लब के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ गुलाल से होली खेली। इसके साथ ही उन्होंने फाग गीत गाकर अंताक्षरी का आयोजन किया और मिठाई व फल बांटे। इस दौरान क्लब की अध्यक्ष लक्ष्मी यादव, सचिव लता चौधरी, सरिता पटेल, लता तिवारी, जयश्री, गंगा देवी शुक्ला, रेणु गुप्ता, विपुला पांडेय, वंदना, एकता, मीनाक्षी आदि उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...