- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Speaker Cm Bhupesh Pays Tribute To Food Minister Bhagat39s Father
खाद्यमंत्री भगत के पिता का निधन स्पीकर, सीएम भूपेश ने दी श्रद्धांजलि
रायपुर | खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के पिता दखलू राम का लंबी बीमारी के बाद सोमवार तड़के निधन हो गया। उनका राजधानी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार अमरजीत भगत के पैतृक गांव पार्वतीपुर में किया गया। जहां बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के लोग आैर आम नागरिक मौजूद थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्पीकर डा.चरणदास महंत समेत सभी मंत्री विधायकों तथा संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने भगत के पिता के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया। सीएम ने उनके परिजनों को संबल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। स्पीकर डॉ चरणदास महंत ने कहा स्वर्गीय दखलू राम भगत एक सामाजिक व्यक्ति रहे, उनके स्नेह पुण्य प्रताप का ही असर है कि समाज सेवा का कार्य राजनीति के माध्यम से मंत्री अमरजीत भगत कर रहे हैं। डॉ महंत ने ईश्वर से प्राथना कि है कि दिवंगत आत्मा स्वर्गीय दखलू राम भगत को श्री चरणों मे स्थान दे एवं परिजनों को इस दुःख की घड़ी में सहन करने शक्ति प्रदान करें। उन्हें श्रद्धांजलि देने वालो में टीएस सिंहदेव, रविन्द्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, मोहम्मद अकबर, गिरीश देवांगन, शैलेष नितिन त्रिवेदी, सुशील आनंद शुक्ला, महेन्द्र छाबड़ा, घनश्याम राजू तिवारी, सुरेन्द्र वर्मा, धनंजय सिंह ठाकुर, विकास तिवारी, गिरीश दुबे, इदरीश गांधी आदि शामिल हैं।
दखलू राम