पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News State39s Nelson Won Gold For The First Time In International Championship Defeating Rahul

प्रदेश के नेल्सन ने इंटरनेशनल चैंपियनशिप में पहली बार जीता गोल्ड, राहुल को दी शिकस्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

senior tennis championship

घाना के एंड्रयू जीते, फरीद को दी मात

छत्तीसगढ़ टेनिस संघ की मेजबानी में हुए टूर्नामेंट के 35 प्लस एज कैटेगरी के फाइनल में घाना के एंड्रयू और फरीद उस्मानी आमने-सामने थे। पहले सेट का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। जिसमें एंड्रयू ने 7-5 से जीत दर्ज की। इसके बाद दूसरे सेट में एंड्रयू ने फरीद को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और 6-2 से मुकाबला अपने नाम किया।

नंबर-1 संजय ने भूषण को हराया

55 प्लस सिंगल्स में नंबर-1 वरीयता प्राप्त संजय कुमार ने शशि भूषण को तीन सेट के संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2-1 से मात दी। पहला सेट संजय ने 6-2 से जीत लिया। लेकिन दूसरे सेट में शशि भूषण ने 6-4 से जीत हासिल कर स्कोर 1-1 बराबर कर दिया। इसके बाद फाइनल सेट में संजय ने 6-3 से खिताब पर कब्जा जमाया। 60 प्लस में अमरजीत सिंह ने टीएस गंभीर को 6-0, 1-0(रिटायर्ड) को हराया। जबकि 65 प्लस में नरेंद्र ने दीपक को सीधे सेट में 6-1, 6-2 से शिकस्त दी।

40 प्लस में विनोद और 50 प्लस में राहुल चैंपियन

40 प्लस सिंगल्स में विनोद श्रीधर ने दीपक मारवाह को एकतरफा मुकाबले में 6-0, 6-0 से हराकर गोल्ड जीता। वहीं, 50 प्लस कैटेगरी के फाइनल में राहुल व्यास ने अतुल को चुनौती दी। राहुल ने अतुल को एक भी पॉइंट बनाने का मौका नहीं दिया और 6-0, 6-0 से जीत दर्ज की।

नेल्सन जतिन कुमार ने आईटीएफ सीनियर इंटरनेशनल चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। प्रदेश के नेल्सन ने 45 प्लस मेंस सिंगल्स कैटेगरी में पहली बार गोल्ड मेडल हासिल किया। गुरुवार को हुए फाइनल मुकाबले में नेल्सन ने राहुल शर्मा को सीधे सेट में 2-0 से मात दी। नेल्सन के खिलाफ राहुल पहले सेट में एक पॉइंट ही हासिल कर सके। लेकिन नेल्सन ने शानदार शॉट्स के साथ 6-1 से बढ़त हासिल की। इसके बाद दूसरे सेट में भी नेल्सन ने 6-2 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
खबरें और भी हैं...