पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Strictness On Roads Drunkenness Or Triple Ride If Found On Bike Seizure Will Be Directly Will Be Released From Court

सड़कों पर सख्ती, शराब पीकर या ट्रिपल सवारी बाइक पर मिले तो सीधे होगी जब्ती, कोर्ट से ही छूटेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली और उसके अगले दिन सड़कों पर बेहद सख्ती रहेगी। शराब पीकर या तीन सवारी बाइकर्स मिले तो सीधे कार्रवाई की जाएगी। गाड़ी जब्त करने के अलावा जुर्माना भी किया जाएगा। ट्रैफिक नियम तोड़कर हुड़दंग करने वालों की जांच के लिए शहर में 48 जगह फिक्स प्वाइंट बनाए गए हैं। सुबह 7 बजे से ही जांच शुरू कर दी जाएगी। रात 11 बजे तक जांच अभियान चलाया जाएगा। उसके बाद प्रमुख चौराहों पर आधी रात के बाद तक जांच चलेगी।

दो दिनों तक सड़कों पर भी पुलिस की सख्ती ज्यादा रहेगी। इसकी शुरुआत सोमवार से शुरू हो गई है। शहर के 48 जगह पर जांच के लिए चेकिंग पॉइंट बनाया गया है। इन प्वाइंट पर सुबह 7 बजे से फोर्स तैनात होकर जांच करेगी। इसलिए उन पर सख्ती की जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने खुली गाड़ियों पर हुड़दंग करते हुए घूमने वालों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को तीन खुली जीप की जब्ती की गई। सोमवार को सुबह से रात तक चली कार्रवाई में 410 गाड़ियों से सवा लाख का जुर्माना वसूल किया गया। शराब पीकर बाइक चलाने वाले 16 लोगों पर कार्रवाई की गई। उनकी गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है। उन्हें कोर्ट पेश किया जाएगा। कोर्ट में नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना किया जाएगा।

ओपन गाड़ियों पर पुलिस की सख्ती।

त्योहार में नहीं छूटेगी गाड़ी, कोर्ट से छुड़ाना पड़ेगा

होली के दिन पुलिस कोई भी गाड़ी नहीं छोड़ेगी। गाड़ियों को जब्त करके रखा जाएगा। उसे बुधवार-गुरुवार को कोर्ट पेश किया जाएगा। कोर्ट से ही गाड़ियां छूट पाएंगी। इसलिए पुलिस ने लोगों से अपील की है कि त्योहार की खुमारी में ट्रैफिक नियम को न तोड़े। ट्रैफिक नियम का सख्ती से पालन करें, नहीं तो गाड़ियां जब्त हो जाएंगी।

मुखौटो के खिलाफ कार्रवाई।
खबरें और भी हैं...