पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Strike Demanded Traffic Signal And Breaker At Sarona Chowk

धरना... सरोना चौक में ट्रैफिक सिग्नल और ब्रेकर की मांग की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरोना चौक में आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को रोकने यहां ट्रैफिक सिग्नल और ब्रेकर बनाने की मांग की गई है। इस संबंध में शनिवार को स्थानीय लोगों ने पार्षद राजेश ठाकुर व पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष आशु चंद्रवंशी के नेतृत्व में धरना दिया। लोगों का कहना है कि पहले यहां ब्रेकर था जिसे वीआईपी मूवमेंट के नाम पर सालभर पहले हटा दिया गया। तभी से यहां दुर्घटनाएं भी बढ़ गई हैं। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल सोनकर, पार्षद कुंवर रजियन्त ध्रुव, पार्षद लोकेश चक्रधारी, रुंगू यादव, रितेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...