- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Strikes Before Festival More Than 110 Goons And Crooks Sent To Jail
त्योहार के पहले धरपकड़, 110 सेज्यादा गुंडे-बदमाश भेजे गए जेल
रायपुर | त्योहार के पहले पुलिस ने गुंडे, बदमाश और वारंटियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। तीसरे दिन रविवार को पुलिस ने 110 बदमाशों पर कार्रवाई की। सभी को जेल भेज दिया गया। उनपर अबकारी और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। अब त्योहार के बाद ही उनकी जमानत हो पाएगी। आईजी डॉ. आनंद छाबड़ा और एसएसपी आरिफ शेख ने जिले के अधिकारी-थानेदार को दो टूक कहा दिया है कि हिस्ट्रीशीटर और बदमाश अगर कहीं भी वारदात करेंगे, तो पहले थानेदार पर कार्रवाई की जाएगी। सभी थानेदार अपने इलाके में कार्रवाई शुरू कर दें और आपराधिक रिकॉर्ड वाले व्यक्ति को जेल भेजें। शहर में त्योहार के दौरान किसी तरह की शांति भंग नहीं होनी।