- Hindi News
- National
- Kendri News Chhattisgarh News Student Hanged After Repeatedly Losing In Pubg
पबजी में बार-बार हारने के बाद छात्र ने फांसी लगा ली
गोपालगंज | बिहार के गोपालगंज जिले में ऑनलाइन गेम पबजी में बार-बार हारने के बाद 14 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि हिमांशु कुमार राजेंद्र नगर इलाके में रहता था। उसका शव घर में पंखे से लटका मिला। वह गोपालगंज केंद्रीय विद्यालय में 9वीं का छात्र था। परिजन ने बताया कि हिमांशु शुक्रवार दोपहर गेम खेल रहा था। वह बार-बार हारने से परेशान था। इसे लेकर घर के सदस्यों ने उसे डांट दिया। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। जांच अधिकारी ने बताया कि छात्र ने हताश होकर यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है।