- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Suspected Death Of A Youth Who Went To Holi Program
होली कार्यक्रम में गए युवक की संदिग्ध मौत
रायपुर | डीडी नगर इंद्रप्रस्थ स्थित वाटर वर्ल्ड में रविवार दोपहर होली कार्यक्रम में दोस्तों के साथ गए युवक की संदिग्ध मौत हो गई। युवक दोस्तों के साथ स्वीमिंग पुल में नहाया, उसके बाद डांस करने गया। फिर वह कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलकर गार्डन के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। दोस्तों ने उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा। युवक जहां पर बैठा हुआ था, वहां करीब से तार भी गया हुआ था। डीडी नगर पुलिस ने शव को मरचूरी में रखवा दिया है।
पुलिस ने बताया कि बीएसयूपी कॉलोनी का प्रशांत नायक अपने दोस्तों के साथ वाटर वर्ल्ड गया था। जहां वह कार्यक्रम में शामिल हुआ। वह दोस्तों के साथ नहाने के बाद बाहर निकल गया और गार्डन के पास बैठा हुआ था। जहां बैठे-बैठे ही उसकी मौत हो गई। शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।