- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Take Care Of Cleanliness To Avoid Corena Increase Immune Power
कोराेना से बचने सफाई का रखें ध्यान, इम्यून पावर बढ़ाएं
सेलिब्रेशन में एक्सपर्ट्स ने दिए कोरोना से बचने के टिप्स
मारवाड़ी युवा मंच संस्कार ने चौबे कॉलोनी में अवेयरनेस प्रोग्राम रखा। डॉ. वर्षा अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव और सावधानियों को लेकर गवर्नमेंट की तरफ से जारी गाइडलाइन का पालन ही इस वायरस से बचने का आसान तरीका है। अपने हाथों को दिनभर में 5 से 6 बार हैंडवॉश से 20-20 सेकेंड तक धोएं, अगर सर्दी, जुखाम, खांसी या बुखार है तो इसे कतई नजरअंदाज न करें। इम्युनिटी पावर बढ़ाने लेमन, किवी, ऑरेंज, जिंजर जैक जैसे फ्रूट्स खाएं। इस मौके पर प्रार्थना खंडेलवाल, अनिता, दीपा, जूही, मोनिका, उमा, वर्षा सहित अन्य मौजूद रहे।
सिटी रिपोर्टर . रायपुर
स्वर्ण सखी महिला मंडल ने सुंदर नगर स्थित आम बगीचा में रंग पंचमी सेलिब्रेट की। यहां सभी ने फूलों से होली खेली और स्वच्छता, स्वास्थ्य और कोरोना वायरस से बचने के उपायों पर डिस्कशन किया। महिलाओं ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हाथ मिलाने के बजाय हाथ जोड़कर नमस्कार करने का संकल्प लिया। इस बारे में वह लोगों को भी अवेयर करेंगी। वुमंस ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए तुलसी, काली मिर्च, अदरक, नींबू, हल्दी आदि से बनी हर्बल ड्रिंक पीने के लिए भी अवेयर करने का संकल्प लिया। इस मौके पर साधना अवधिया, प्रीति अवधिया, राजश्री, राधा, सुधा, ज्योति सहित अन्य वुमंस शामिल हुईं।