पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Taxpayers Will Be Empowered Government Will Bring Taxpayer Charter Anurag Thakur

करदाताआें को सशक्त बनाएंगे, सरकार लाएगी टैक्सपेयर चार्टर : अनुराग ठाकुर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरकार टैक्सपेयर चार्टर लाने की तैयारी कर रही है। यह करदाता को सशक्त करेगा। दुनिया के कई देशों अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में टैक्सपेयर चार्टर लागू है। यह जानकारी केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने सीआईआई (कॉन्फेडरेशन आॅफ इंडियन इंडस्ट्री) की आेर से आयोजित ‘इंटरेक्शन आॅफ टेक्सेशन’ में दी। उन्होंने बाताया कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 2020 के आम बजट में इसकी घोषणा की थी।

यह लोगों को आयकर विभाग से समयबद्ध तरीके से सेवाएं प्राप्त करने में मदद करेगा। इस चार्टर को बहुत जल्द अधिसूचित किया जाएगा। इसके लागू होने के साथ ही भारत इस तरह की कर व्यवस्था अपनाने वाला तीसरा या चौथा देश हो जाएगा। उन्होंने कहा कि करदाताओं के लिए विवाद से विश्वास स्कीम लाई गई है। इसके तहत 31 मार्च तक करदाता अपना बकाया टैक्स जमा कर सकता है। इसके बाद 10 फीसदी का ब्याज देना होगा। ठाकुर ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता एमएसएमई है क्योंकि यह देश की रीढ़ है। इस सेक्टर को लोन सहित विभिन्न बैंकिंग सेवाआें में किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए सरकार हमेशा प्रयासरत रहती है। आज हर व्यक्ति स्मार्ट फोन का उपयोग करता है इसलिए डिजिटल पेमेंट ही करना चाहिए। यह काफी सुरक्षित आैर सुविधाजनक भी है। यस बैंक के संबंध में उन्होंने कहा कि सरकार खाताधारकों का पैसा डूबने नहीं देगी। हम बैंक और खाताधारक दोनों को बचाने में लगे हुए हैं। आरबीआई से पूरी जानकारी मांगी गई है। देश का पैसा कोई लूटेगा तो उस पर कार्रवाई होगी। ईडी और सीबीआई ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

जीएसटी लागू करना एक साहसिक कदम: उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू करना हमारी सरकार का एक साहसिक कदम था। जीएसटी लागू होने के बाद शुरुआत में कुछ िदक्कतें आई लेकिन पिछले दो साल के दौरान लगभग सभी समस्याएं दूर कर दी गई है, अगर कुछ आैर खामियां रह गई हों तो इसके लिए हम सुझाव का हमेशा स्वागत करते हैं। जीएसटी काउंसिल की बैठक में सभी के सुझाव पर अमल करके ही बदलाव किए जाते हैं। ट्रेड वार आैर कोरोनावायरस के चलते कई देशों की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है लेकिन भारत की स्थिति काफी मजबूत है। निवेशक भारत को विश्वसनीय देश मानते हैं। उन्होंने दावा किया कि नए वित्तीय वर्ष में भारत में ग्रोथ रेट 6 फीसदी रहेगी। कार्यक्रम में सीआईआई छत्तीसगढ़ के पास्ट चेयरमैन नरेंद्र गोयल, वाइस चेयरमैन संदीप गोयल सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी आैर विभिन्न सेक्टर के व्यापारी, उद्योगपति, सीबीआईसी और सीबीडीटी के अधिकारी आदि माैजूद रहे।

व्यापारिक संगठनों ने सौंपा ज्ञापन, तत्काल बदलाव की मांग की


केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री को छत्तीसगढ़ चैंबर, कैट समेत सभी बड़े व्यापारिक संगठनों ने जीएसटी को सरल बनाने के लिए दर्जनों सुझाव सौंपे। उन्होंने कहा कि जब तक जीएसटी को सरल नहीं बनाया जाएगा व्यापारियों की परेशानी कम नहीं होगी। कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी ने कहा कि जीएसटी से पहले रिटर्न दाखिल करना आसान होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। एक-एक रिटर्न दाखिल करने में व्यापारियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर कारोबार पर भी दिखाई दे रहा है। कारोबार कम होने से व्यापारी टैक्स भी नहीं दे रहे हैं।

ये सुझाव दिए व्यापारी संगठनों ने : {परचेज बिल के आधार पर इनपुट टैक्स क्रेडिट मिलना चाहिए। { जीएसटी के अंदर किसी भी हेड से व्यापारी को टैक्स अदा करने की छूट दी जाए। {आईटीसी रिफंड में देरी होती है तो उस पर ब्याज के भुगतान का प्रावधान होना चाहिए। { जीएसटी रिटर्न में भूल सुधार करने का एक मौका मिलना चाहिए। { आरसीएम में अव्यवहारिक प्रोविजन है, इसे खत्म करना चाहिए। { जीएसटी स्क्रूटिनी या विभागीय ऑडिट की प्रक्रिया को कम करना चाहिए। {जीएसटी ऑडिट के टर्नओवर को 2 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ करना चाहिए। { अभी भी कई चीजों में जीएसटी की दरें कम होनी चाहिए। { क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड से ट्रांजेक्शन करने पर लगने वाले स्वैपिंग चार्ज को पूरी तरह से माफ किया जाना चाहिए।

पदाधिकारी आैर विभिन्न सेक्टर के व्यापारी, उद्योगपति, सीबीआईसी और सीबीडीटी के अधिकारी आदि माैजूद रहे।
खबरें और भी हैं...