- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Teachers Asked For 9 Da Said Loss Of Up To 14 Thousand Per Month
शिक्षकों ने मांगा 9% डीए, कहा- हर माह हो रहा 14 हजार तक का नुकसान
छत्तीसगढ़ विद्यालयीन शिक्षक कर्मचारी संघ ने केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशन भाेगियों के लिए 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता जनवरी से स्वीकृत किए जाने पर इसका स्वागत किया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया कि इसके पहले केंद्र ने 1 जुलाई को 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया था। इस तरह प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के कर्मचारियों की तुलना में 9 प्रतिशत महंगाई भत्ता कम मिलने लगेगा। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि जुलाई 2019 से प्रदेश के चतुर्थ से प्रथम श्रेणी कर्मचारियों को प्रतिमाह 1400-14000 का नुकसान हो रहा है। वहीं 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकार किए जाने से राज्य व केंद्र सरकार के कर्मचारियों में महंगाई भत्ते में 9 प्रतिशत का अंतर आ गया है। जिससे प्रदेश के कर्मचारियों में व्यापक आक्रोश है। संघ के छबिराम साहू, भरत तंबोली, शत्रुघन यादव, गणेश चंद्राकर, मंगलमूर्ति सोनी, संतोष विश्वकर्मा, गिरिश वर्मा आदि ने भत्ता देने की मांग की है।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ
संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह, महामंत्री यशवंत वर्मा, प्रवक्ता जगदीश गोस्वामी व जिला अध्यक्ष सुनील नायक ने शासन से जुलाई 2019 से लंबित 5 और जनवरी 2020 से लंबित 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का अादेश देय तिथि से जल्द जारी करने की मांग की है। पदाधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की हुई वृद्धि के बाद उनका भत्ता 17 से बढ़कर अब 21 प्रतिशत हो गया है। वहीं छत्तीसगढ़ के कर्मचारी महंगाई भत्ते में 9 प्रतिशत पीछे हो गए है और 12 प्रतिशत में ही अटके हुए है, जिससे कि राज्य के कर्मचारियों में असंतोष है।