पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Teams Will Go To Every Medical Store To Prevent Black Marketing Of Masks Sanitizers

मास्क, सैनेटाइजर की कालाबाजारी रोकनेअाज से हर मेडिकल स्टोर में जाएंगी टीमें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दवा एसोसिएशन से स्टाॅक मांगा

सैनेटाइजर में 70 प्रतिशत अल्कोहल
जरूरी, इसी से मरेगा वायरस


प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों से ब्योरा लेने के बाद लोगों के लिए सलाह जारी की है कि कोरोना से बचने के लिए मास्क और सैनेटाइजर अच्छी क्वालिटी का खरीदें, ताकि वायरस के असर को रोका जा सके। सैनेटाइजर ऐसा हो जिसमें अल्कोहल की मात्रा 70 फीसदी तक हो। बाजार में कई सस्ते और डुप्लीकेट सैनेटाइजर भी बिक रहे हैं जिनमें अल्कोहल की मात्रा इतनी नहीं है, जिससे कोरोना का वायरस खत्म हो सके। इसकी जांच सैनेटाइजर की बोतलों पर किए गए प्रिंट से की जा सकती है। इसमें दर्ज रहता है कि कौन से केमिकल कितनी प्रतिशत हैं। इसी तरह, मेडिकेटेड सैनेटाइजर भी कई क्वालिटी के होते हैं, इसलिए पूछताछ के बाद ही खरीदें।

प्रशसान ने दवा एसोसिएशन से राजधानी के मेडिकल स्टोर्स में उपलब्ध मास्क और सैनेटाइजर के स्टॉक का ब्योरा भी मांगा है। उनसे पूछा गया है कि उनके पास कितने दिन का स्टॉक है। कंपनियां कब तक सप्लाई सामान्य कर देंगी। स्टॉक कम होने या सप्लाई नहीं होने के प्रमुख कारण क्या हैं। इस तरह की सभी जानकारी जुटाने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसर इस पर जरूरी कार्यवाही शुरू करेंगे। जरूरत पड़ी तो अफसर उत्पादन करने वाली इंडस्ट्रीज तक भी जाएंगे, ताकि संकट न अा सके।

प्रशासनिक रिपोर्टर | रायपुर

राजधानी और अासपास कुछ मेडिकल स्टोर्स से 1 से 2 रुपए में बिकने वाली नार्मल मास्क के 20 से 70 रुपए तक में बेचने की भास्कर में छपी खबरों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने सोमवार से हर मेडिकल स्टोर में अफसरों की टीम भेजकर रेट की जांच करवाने का फैसला लिया है। कोरोना की वजह से लोग मास्क और सेनेटाइजर खरीद रहे हैं। दोनों ही चीजों कई मेडिकल स्टोर्स में अाउट अाॅफ स्टाॅक हो गई हैं, इसलिए इनकी कालाबाजारी की शिकायतें मिल रही हैं। इसे रोकने तथा मेडिकल स्टोर अाने वाले हर व्यक्ति को मास्क और सेनेटाइजर मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर ने प्रशासनिक अफसरों की टीमें बना दी हैं।

यही नहीं, रायपुर के सीएमएचओ को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी टीमें अलग बनाएं और हर मेडिकल स्टोर को कवर करें, ताकि इस बात की जांच हो सकें कि मास्क और सैनेटाइजर ज्यादा रेट पर तो नहीं बेचा जा रहा है। कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन ने दैनिक भास्कर को बताया कि मास्क और सैनेटाइजर की कालाबाजारी या इसे ज्यादा रेट पर बेचने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। शहर के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों से कहा गया है कि वे जरूरी दवाइयों और दूसरी चीजों का स्टॉक रखें, ताकि यह जीवनरक्षक सामान हर किसी को अासानी से मिल सके। ऐसा नहीं होने पर लोग कलेक्टर या सीएमएचओ से फोन पर सीधी शिकायत भी कर सकते हैं। प्रशासन ने सभी दवा कंपनियों के सीएंडएफ से कहा है कि अगर वे मास्क या सैनेटाइजर बना रहे हैं तो सप्लाई बढ़ा दें, ताकि यह लोगों के काम अाए।

कोरोना } कलेक्टर ने दवा एसोसिएशन से दोनों जरूरी चीजों के स्टाॅक का ब्योरा मांगा
खबरें और भी हैं...