पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Tell Us The Facilities You Want You Will Increase The Number Of Children In Schools

जो सुविधाएं चाहिए बताइए हम देंगे आप स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेयर ने सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक लेकर मांगे सुझाव

निगम स्कूलों के संचालन और टीचर्स पर नगर निगम हर साल 12 करोड़ रुपए खर्च कर रहा है। राज्य शासन के स्कूलों पर भी हर साल लाखों रुपए खर्च के बाद भी छात्रों की घटती संख्या चिंता का विषय बन गई है। मेयर एजाज ढेबर ने शनिवार को सभी सरकारी स्कूलों के प्राचार्य की बैठक ली। उन्होंने स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने को लेकर उनसे राय भी ली।

निगम के 13 स्कूलों में करीब 2500 छात्र हैं। एक स्कूल में औसत ढाई सौ से भी कम छात्र हैं। अन्य सरकारी स्कूलों में भी छात्र लगातार घट रहे हैं। मेयर ने कहा कि रायपुर निगम अपने सभी स्कूलों को अब मेट्रो की तर्ज पर सुविधाएं देने की तैयारी कर रहा है। तीन स्कूलों को स्मार्ट बनाकर यहां अंग्रेजी माध्यम शुरू करने की तैयारी कर रहा है। सुविधाओं और संसाधन बढ़ाए जाने के बाद ऐसी कौन सी चीजें हैं, जिससे सरकारी स्कूलों की तरफ छात्रों का रुझान बढ़ाया जा सकता है। प्राचार्यों ने कहा कि शिक्षकों की उपलब्धता भी बढ़ानी होगी और स्कूलों में ऐसे टीचर्स रखने होंगे जो अध्ययन में काफी परिपक्व हों।

खबरें और भी हैं...