पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Temperature And Humidity Also Increased Due To Which The Heat And Humidity

तापमान ज्यादा और नमी भी बढ़ीहुई, इस वजह से गर्मी और उमस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दिन में तापमान 30 डिग्री से ज्यादा और नमी भी 60 फीसदी से अधिक होने के कारण राजधानी में आज दोपहर में गर्मी और उमस महसूस हुई। सुबह से शाम तक आसमान लगभग साफ रहा। शनिवार को भी राजधानी में आसमान में हल्के बादल रहने की संभावना है।

उत्तरी भारत में पश्चिमी विक्षोभ और पड़ोसी राज्यों के आसपास कुछ सिस्टम बने होने की वजह से राज्य मंे बड़ी मात्रा में समुद्र से नमी आ रही है। इस नमी के कारण ही राजधानी सहित प्रदेशभर में बदली-बारिश की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार की सुबह तक राजधानी में 27.4 मिमी पानी गिर गया। सुबह हवा में नमी 89 फीसदी थी, जो शाम तक 65 प्रतिशत के आसपास दर्ज की गई। इस दौरान हवा की रफ्तार भी करीब चार किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शनिवार को राज्य के उत्तरी हिस्से में एक-दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक होने की संभावना है, लेकिन
राजधानी में हालात थोड़े अलग रहेंगे। यहां आसमान अपेक्षाकृत साफ
रहेगा लेकिन हल्के बादल रह
सकते हैं। इस वजह से दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा। शुक्रवार को यह 31.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम रहा।

बारिश से लंबा खिंच गया पतझड़ का मौसम
खबरें और भी हैं...