पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News The Child Who Went To Bathe With The Mother Died Due To Drowning The Police Waved Lathis Keeping The Body Dead

मां के साथ नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत, शव रखकर जाम पुलिस ने लहराई लाठियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उरला के तालाब में सोमवार सुबह 10 बजे डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपनी मां के साथ नहाने गया था। वह नहाते समय गहराई में चला गया। बच्चे की मौत से वहां के लोग भड़क गए। मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उरला सिंघानिया चौक पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और समझाइश देने की कोशिश करने लगी। लोग जब हटने को तैयार नहीं हुए, तो पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। लाठी लहराकर उन्हें सड़क से हटाया और शव काे रवाना किया गया। पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है।

पुलिस ने बताया कि मूलत: मध्यप्रदेश के गणेशराम विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ उरला में किराए पर रहते हैं। उनकी प|ी दस साल के बच्चे को लेकर तालाब में नहाने गई थी। वो कपड़ा धो रही थीं, इसी दौरान उनका बेटा नहाते समय पैर फिसलने से गहराई में चला गया। तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई। आसपास वालों ने बच्चे को बाहर निकाला। तभी वहां पर वेदप्रकाश साहू, ओमप्रकाश समेत अन्य लोग भी आ गए। पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा देने की मांग करने लगे। शव लेकर उरला सिंघानिया चौक पहुंच गए और शव रखकर चक्का जमा कर दिया। इधर पुलिस शहर में शांति व्यवस्था के लिए फ्लैग मार्च पर निकाल रही थी। चक्का जाम की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों को हटाने के लिए बल प्रयोग किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के लिए सरकारी कार्य में बाधा डालने और रास्ता रोकने का केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...