पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News The Collector Gave Instructions To Resolve Pending Applications Action Will Be Taken Against The Negligent Accountants

लंबित आवेदनों का निराकरण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश, लापरवाही करने वाले जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में ई-डिस्ट्रिक्ट के तहत लंबित आवेदनों का निराकरण समय पर करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, आवेदनों की पेंडेंसी निपटाने में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।

डीबी स्टार ने 7 मार्च के अंक में 50 सेवाओं के 40 हजार से ज्यादा आवेदन लंबित, 9 हजार को नहीं दे पाए भूमि के नकल दस्तावेज, 12 हजार के आय और जाति प्रमाण पत्र नहीं बने शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया। इस दौरान एमआईएस की रिपोर्ट में सामने आया कि विभागीय जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण ई-डिस्ट्रिक्ट के तहत किए जाने वाले कार्य समय पर नहीं किए जा रहे हैं। वहीं, रिपोर्ट के अनुसार 40 हजार से ज्यादा आवेदन लंबित हैं। इतना ही नहीं हजारों लागों के भूमि के नकल के साथ आय व जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पाए हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने जिम्मेदारों को समय पर आवेदनों के निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पेंडेंसी बढ़ने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की भी बात कही है।

DB star follow-up

समयावधि में कार्य पूरा करने आदेश

डॉ. एस भारतीदासन, कलेक्टर, रायपुर

खबरें और भी हैं...