पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News The Program Has Been Started For Summer Classes Now The Teachers Giving Training Under The Bandh Loyalty Program

गर्मी में कक्षाएं लगाने की निखार योजना भी कर दी बंदअब निष्ठा कार्यक्रम के तहत दे रहे शिक्षकों को प्रशिक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए किसी भी योजना को लंबे समय तक नहीं चलाया जा रहा है। इतना ही नहीं अधिकारी बदलते ही नए एनजीओ के साथ मिलकर नया प्रोजेक्ट शुरू कर दिया जाता है।

डीबी स्टार को जानकारी मिली कि शिक्षा विभाग में बीते सत्र शुरू की गई योजनाओं को बंद कर दिया गया है। टीम ने जब इसकी पड़ताल की तो सामने आया कि विभागीय अधिकारी बदलते ही शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए नई योजना बन जाती है। वहीं, पुरानी योजना को पूरा किए बिना ही इसे बंद कर दिया जाता है। शिक्षा विभाग द्वारा बीते सत्र निखार कार्यक्रम शुरू किया गया, इसके तहत शिक्षकों को इसका प्रशिक्षण किया गया। वहीं, अब इस कार्यक्रम को बंद कर नया कार्यक्रम निष्ठा का संचालन किया जा रहा है। जिसमें शिक्षकों को अध्यापन के गुर सिखाए जाएंगे और इसी पैटर्न पर प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के बच्चों को शिक्षक कक्षाओं में पढ़ाई कराएंगे।

अब निष्ठा के तहत दे रहे प्रशिक्षण

शिक्षा विभाग के अफसरों ने अब तीन से चार साल की कार्ययोजना के तहत निष्ठा कार्यक्रम की शुरूआत की है। इसमें एनजीओ के साथ मिलकर शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर रिसोर्स पर्सन तैयार किए जा रहे हैं। इसके बाद जिला और ब्लॉक स्तर पर इन्हें तैयार किया जाएगा। यह कार्यक्रम तीन साल तक संचालित किया जाएगा। इसमें प्रशिक्षित शिक्षक स्कूलों में बच्चों को नई पद्धति से पढ़ाई कराएंगे।

दोनों ही योजनाएं मेरे आने से पहले की हैं

डॉ. आलोक शुक्ला, सचिव, स्कूल शिक्षा

जानिए, क्या है निखार कार्यक्रम

बीते सत्र शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए आला अफसरों ने निखार कार्यक्रम की शुरूअात की। इसके तहत स्टेट लेवल असेसमेंट में खराब प्रदर्शन करने वाले बच्चों को गर्मी की छुटि्टयों में भी पढ़ाने की योजना बनाई गई। वहीं, इसके तहत शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया गया। वहीं सत्र खत्म होने को है और अब तक इस संदर्भ में कोई निर्देश नहीं मिला है।

एनजीओ के भरोसे सारा काम

शिक्षा विभाग में इन दिनों एनजीओ का ही बोलबाला है। प्राइमरी स्कूलों में संपर्क किट से लेकर मिडिल स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए भी एनजीओ की ही मदद ली जा रही है। इतना ही नहीं शिक्षकों को प्रशिक्षण भी एनजीओ और एससीईआरटी के अधिकारी मिलकर दे रहे हैं।

DB star concern

खबरें और भी हैं...