पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News The Wife Of The Businessman Accused The Sister Of Torture

कारोबारी की पत्नी ने ननद पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर | एक होटल कारोबारी की प|ी ने अपने ही ननद पर प्रताड़ना और साजिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मदद की गुहार लगाते हुए ननद पर कार्रवाई की मांग की है। होटल कारोबारी की प|ी योगिता पुरोहित ने शनिवार को प्रेस क्लब में कॉन्फ्रेंस किया। उनका आरोप है कि उनकी ननद नेहा दवे अपना ससुराल छोड़कर मायके आ गई। कई सालों से उनके साथ रह रही है। अब कारोबार से लेकर प्रॉपर्टी पर हक जमाने लगी है और लगातार झूठी शिकायतें कर रही है। इससे उनके पति के अलावा अन्य लोग भी परेशान है। वह जान से मारने की धमकी भी देती है। वह अपने राजनैतिक पहुंच का दुरूपयोग कर रही है। इस कारण उनका परिवार बहुत परेशान चल रहा है। उन्होंने अपनी ननद पर कार्रवाई की मांग की है।
खबरें और भी हैं...